BAN vs AUS: मार्श और गेंदबाजों का धमाल, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को तीसरे T20I में रौंदकर किया क्ली (Image Source: Google)
Bangladesh vs Australia, 3rd T20I: कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के तूफानी अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार (21 जून) को चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही औऱ 6 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद मेजबान टीम संभल नहीं पाई और थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे।
कप्तान तौहीद हृदोय ने 41 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छ्क्के जड़े। बाकी औऱ कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया,टीम के आठ बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।