ICC Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर शानदर जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने बांग्लादेश को सिर्फ 77 रन पर रोक दिया और फिर जॉर्जिया वोल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (17 जून) खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और बांग्लादेश की पारी शुरुआत से ही बिखर गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए। दिलारा अख्तर बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि जुआइरिया फ़िरदौस 8 और शारमिन अख्तर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पांच ओवर के अंदर ही टीम के तीन विकेट गिर चुके थे।