Mitchell Starc ने बनाए 2 अनोखे World Record, जिनका टूटना होगा मुश्किल (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्टार्क ने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट
स्टार्क ने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया है।