149 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, Mitchell Starc बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के पास शनिवार (22 अगस्त) से बांग्लादेश के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच होगा।
डेल स्टेन का रिकॉर्ड खतरे में
स्टार्क ने अभी तक खेले गए 106 टेस्ट मैच की 204 पारियों में 435 विकेट लिए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेल स्टेन को पछाड़कर दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।