Avesh Khan Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम अपना पहला मुकाबला बुधवार, 01 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेलने वाली है।
LSG का नंबर-1 बॉलर बनने का मौका: 29 वर्षीय आवेश खान साल 2026 के आईपीएल में अगर 10 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने 49 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ रवि बिश्नोई को पीछे छोड़कर एलएसजी के इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाज़ बन जाएंगे।
जान लें कि फिलहाल उनके नाम 35 मैचों में 39 विकेट दर्ज हैं। वहीं रवि बिश्नोई ने लखनऊ की टीम के लिए 54 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, जो कि अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं। 25 साल के रवि बिश्नोई को ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ 20 लाख रुपये मिले हैं।