ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं। दो सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने के बाद पंत की घर वापसी हो गई है। इस बड़े ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। आईपीएल 2027 से पहले हुए इस बड़े ट्रेड के तहत पंत फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को साल 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, वो अब वापस अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ 15 करोड़ रुपये में जुड़ चुके हैं। दूसरी तरफ कुलदीप यादव 13.50 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं।
ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनका यह सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद भी पंत बल्ले से संघर्ष करते नजर आए और टीम का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा।