Axar Patel ने IND vs WI 1st T20I में Rovman Powell को किया क्लीन बोल्ड (Axar Patel की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में Rovman Powell क्लीन बोल्ड हुए)
IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने अपनी शानदार गेंद में रोवमैन पॉवेल (Rovman Powel) को फंसाकर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट निकालकर दबाव बना दिया।
वेस्टइंडीज की पारी में डेब्यू कर रहे कालिम पूरन का विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद छठे ओवर में भारतीय टीम ने दो और विकेट झटक लिए। इसी ओवर में पहले शिमरोन हेटमायर 5 रन बनाकर आउट हुए और फिर अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बना लिया।