IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो में लखनऊ के युवा बल्लेबाज आयुष बदौनी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आयुष का ये वीडियो नेट प्रैक्टिस का है।
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बदौनी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कॉपी करते हुए स्कूप शॉट खेलते हैं लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित होते हैं। आयुष इस स्कूप शॉट को खेलते हुए गेंद को पूरी तरह से मिस कर जाते हैं और गेंद बल्ले पर लगने की बजाय सीधे उनके एल-गार्ड पर लग जाती है।
जैसे ही गेंद उनके एल-गार्ड पर लगती है वो दर्द से कराह उठते हैं और जमीन पर बैठ जाते हैं। लखनऊ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस आयुष को ट्रोल करते हुए ये भी लिख रहे हैं कि हर कोई सूर्या नहीं बन सकता। जबकि कई यूजर्स लिख रहे हैं कि दूसरों की कॉपी करने से अच्छा है अपने नए शॉट क्रिएट करो।
Sorry Ayush, we just had to pic.twitter.com/VCMSoMwJPo
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 23, 2023