भारत के खिलाफ एशिया कप 2022 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। बाबर से पाकिस्तानी फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो 9 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। बाबर आउट होने के बाद काफी निराश मुद्रा में पवेलियन जाते दिखे। हालांकि, पाकिस्तानी पारी के दौरान एक वीडियो भी सामने आया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को काफी निराश देखा जा सकता है। बाबर को शायद ही आपने कभी ऐसी हालत में देखा होगा। भारत के खिलाफ फ्लॉप होने का दर्द उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में बाबर को देखकर ऐसा लगेगा कि वो बस रो नहीं रहे हैं लेकिन उनके अंदर बहुत दर्द छिपा हुआ है।
अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा है तो आप नीचे देख सकते हैं। बाबर का ये वीडियो देखकर फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने इससे पहले बाबर को इस हालत में कभी नहीं देखा था। वहीं, इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई।
Can't see Babar like this#INDvsPAK #AsiaCup2022 #BabarAzam pic.twitter.com/bBCQA0gdcM
— AK (@akhanu_) August 28, 2022