BAN vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 4 साल बाद इस खिलाड़ी की (Image Source: Google)
Bangladesh vs Australia ODI Series: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। वहीं स्क्वाड में एक अनुभवी खिलाड़ी की चार साल बाद वापसी हुई है।
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 9 जून से ढाका में होगा। ऐसे में बुधवार (3 जून) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पहले दो वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया।
बांग्लादेश ने अपनी पिछली वनडे सीरीज, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई थी, उस टीम के अधिकांश खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टीम की कप्तानी एक बार फिर मेहदी हसन मिराज के हाथों में होगी।