Mehidy Hasan Miraz Injury Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (BAN vs AUS 2nd ODI) बीते गुरुवार, 11 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बड़ी दुर्घटना घटी और मेजबान टीम के कैप्टन मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) की खतरनाक बाउंसर सिर पर लगी थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
दरअसल, ये पूरी घटना बांग्लादेश की इनिंग के 34वें ओवर में घटी। यहां ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना चौथा गेंद पिच पर जोर से पटककर 133.4 kph की रफ्तार से बाउंसर डिलीवर किया। इस गेंद पर मेहदी चकमा खा गए और वो बॉल सीधा उनके सिर पर पहने हेलमेट से टकराई।
मेहदी को सिर पर जोर से बॉल लगा था, ऐसे में वो तुरंत ही असहज हो गए। मेहदी को संघर्ष करता देख बांग्लादेशी टीम की मेडिकल टीम मैदान पर उनकी मदद करने आई। यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेडिकल टीम ने भी मेहदी की जांच की। ध्यान दें कि इस चोट के बावजूद मेहदी ने बाहर जाने से मना कर दिया और बल्लेबाज़ी करनी जारी रखी।