Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीसीसीआई ने की खिलाड़ियो के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा, ऋषभ पंत हुए मालामाल

8 मार्च। बीसीसीआई ने साल 2018-19 के लिए खिलाड़ियों की सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। भारत के युवा ऋषभ पंत को ग्रेड ए में शामिल कर लिया गया है। यानि अब ऋषभ पंत को 5 करोड़ रूपये सलाना मिलेगें।

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat March 08, 2019 • 11:56 AM
बीसीसीआई ने की खिलाड़ियो के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा, ऋषभ पंत हुए मालामाल Images
बीसीसीआई ने की खिलाड़ियो के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा, ऋषभ पंत हुए मालामाल Images (Twitter)
Advertisement

8 मार्च। बीसीसीआई ने साल 2018-19 के लिए खिलाड़ियों की सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। भारत के युवा ऋषभ पंत को ग्रेड ए में शामिल कर लिया गया है। यानि अब ऋषभ पंत को 5 करोड़ रूपये सलाना मिलेगें।

वहीं शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार  टॉप ग्रेड से बाहर कर ग्रेड ए में शामिल किया गया है। खलील अहमद और हनुमा विहारी भी बीसीसीआई ने सलाना कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने में सफल हुए हैं।

Trending


इन दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। वहीं अक्षर पटेल, करुण नायर, पार्थिव पटेल और जयंत यादव जैसे खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सलाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ग्रेड

ग्रेड ए + (7 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ग्रेड ए (5 करोड़): आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत
ग्रेड बी (3 करोड़): केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या
ग्रेड सी (1 करोड़): केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS BCCI