PBKS Probable XI vs GT: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपना पहला मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुल्लांपुर के न्यू PCA क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
4 करोड़ 40 लाख के बॉलर को मिल सकता है डेब्यू मौका: पंजाब किंग्स ने अपनी गेंदबाज़ी मजबूत करने के लिए आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बेन ड्वारशुइस को पूरे 4 करोड़ 40 लाख खर्च करके खरीदा है। गौरतलब है कि उन्हें मुल्लांपुर में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। ये 31 साल का बॉलर 188 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 236 विकेट चटकाए हैं। खास बात ये है कि बेन ड्वारशुइस पंजाब किंग्स के लिए निचले क्रम में कुछ बड़े शॉट्स खेलकर अहम रन भी बनाने की भी काबिलियत रखते हैं।
नंबर-3 पर खेलेंगे नेहल वढेरा: पंजाब किंग्स ने साल 2026 के सीजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बैटर जोश इंगलिस को रिलीज कर दिया था जो कि पिछले सीजन उनके लिए नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे थे। ऐसे में अब इस पॉजिशन पर श्रेयस अय्यर की टीम 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नेहल वढेरा को खिला सकती है। नेहल ने पिछले सीजन सभी को अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था और 16 मैचों में लगभग 31 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए थे।