Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : क्या फोक्स को धोनी ने दी है ट्रेनिंग ? इंग्लिश विकेटकीपर का ये कैच देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर इस टेस्ट में इंग्लिश टीम के लिए कुछ सही रहा है तो वो है बेन फोक्स की विकेटकीपिंग। इस इंग्लिश विकेटकीपर

Shubham Yadav
By Shubham Yadav February 15, 2021 • 11:57 AM
Cricket Image for VIDEO : क्या फोक्स को धोनी ने दी है ट्रेनिंग ? इंग्लिश विकेटकीपर का ये कैच देखकर उ
Cricket Image for VIDEO : क्या फोक्स को धोनी ने दी है ट्रेनिंग ? इंग्लिश विकेटकीपर का ये कैच देखकर उ (Image Credit: Twitter)
Advertisement

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर इस टेस्ट में इंग्लिश टीम के लिए कुछ सही रहा है तो वो है बेन फोक्स की विकेटकीपिंग। इस इंग्लिश विकेटकीपर ने चेपॉक की घूमती पिच पर जिस तरह से विकेटकीपिंग की उसने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

फोक्स ने चेन्नई टेस्ट में तीन स्टम्पिंग करने के अलावा कई शानदार कैच भी पकड़े। उनकी तेजतर्रार स्टम्पिंग देखकर फैंस का दिल गदगद हो उठा है और वो इस विकेटकीपर बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस फोक्स की तुलना भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं।

Trending


अगर चेन्नई टेस्ट की बात करें तो फोक्स की विकेटकीपिंग सिर्फ एक नमूना है। इससे पहले भी ये विकेटकीपर हैरान कर देने वाले कैच और स्टम्पिंग को अंजाम दे चुका है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अचानक से वो ट्रेंड कर रहे हैं।

 फोक्स की तारीफ करते हुए एक फैन ने तो अपने ट्विटर अकाउंट से ये तक कह दिया कि लगता है कि चेन्नई में बेन फोक्स को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दी है। इसके अलावा भी फैंस इस इंग्लिश विकेटकीपर को लेकर मज़ेदार ट्वीट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि बेन फोक्स किस तरह से भारतीय फैंस का दिल जीत रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement