England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
दूसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने मिचेल सैंटनर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वह नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा स्टोक्स 149 साल के टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 7000 या उससे ज्यादा रन औऱ 250 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंड जैक कैलिस ने किया था, जिनके नाम 166 टेस्ट में 13289 रन औऱ 292 विकेट दर्ज हैं।
That is 250 Test wickets for Ben Stokes. Of those with 250 Test wickets, only Jacques Kallis has more runs. And only Kapil Dev and Ian Botham are in the 250 wickets and 5000 runs club. Stokes has been immense this morning.
— Will Macpherson (@willis_macp) June 26, 2026