Beth Mooney Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 का 25वां मुकाबला शनिवार, 08 अगस्त को एमआई लंदन और ट्रेंट रॉकेट्स (MIL-W vs TR-W) के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेथ मूनी (Beth Mooney) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय बेथ मूनी 349 टी20 मैचों में 6 शतक और 93 अर्धशतक लगाकर 11,173 रन बना चुकी हैं। खास बात ये है कि आज वो MI London के खिलाफ महज़ दो रन बनाती ही न्यूजीलैंड की महान सुज़ी बेट्स को पछाड़ देंगी और विमेंस टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।
इस लिस्ट में बेथ मूनी फिलहाल तीसरी पॉजिशन पर हैं। उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (433 मैचों में 11,413 रन) और न्यूजीलैंड की ही सुज़ी बेट्स (422 टी20 मैचों में 11,174 रन) हैं।