Brendan Taylor के शतक से जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बनाए 339 रन, अफगानिस्तान ने 159 पर खोए 6 विकेट (ब्रेंडन टेलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 119 रन बनाए, जबकि डेब्यू कर रहे नासिर खान ने सात विकेट हासिल किए)
AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 339 रन बनाए हैं। शनिवार (14 नवंबर) को दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम अपनी पहली पारी में ऑलआउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 159 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है।
जिम्बाब्वे की ओर से अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतकीय पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टेलर ने 217 गेंदों का सामना करते हुए 119 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। उन्होंने 167 गेंदों में 96 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इन दोनों के अलावा बेन करन ने 44 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में ब्रैड इवांस ने 32 रन जोड़े।