AUS vs ENG 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार (18 नवंबर) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की एक तेज बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी, जिसके बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा और बाद में उन्हें कनकशन के कारण मुकाबले से बाहर कर दिया गया।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 27वें ओवर में हुई। एटकिंसन ने शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर ग्रीन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी और पिच पर नीचे गिर गए। वहीं इसके बाद उनके मुंह से खून भी निकलने लगा। उस समय ग्रीन 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर खेल रहे थे। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
VIDEO:
Cameron Green retired hurt in today’s game. Hope All ok Cam. https://t.co/AmGEvq889Y
Muthuvel_Tweets (Muthuvel Tweets) November 18, 2026