ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने ट्रेड के जरिए ग्रीन को 17.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस से लिया है। इस डील के साथ ही ग्रीन ना सिर्फ आरसीबी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं बल्कि वो आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी बन गए हैं।
मुंबई ने पिछले सीजन की नीलामी में ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो उस सीज़न में सबसे महंगी खरीदारी में से एक था। हालांकि, ग्रीन अपनी कीमत के साथ इंसाफ करने में असफल रहे थे और आईपीएल 2023 में 9.50 की इकॉनमी से 6 विकेट लेने के साथ ही बल्ले से 452 रन बनाए थे। अब जब वो आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं तो उनसे फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।
ग्रीन के ट्रेड से पहले आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली थे। विराट कोहली को 2018 आईपीएल सीजन से पहले 17 करोड़ की भारी भरकम कीमत में रिटेन किया गया था लेकिन अब विराट की सैलरी 15 करोड़ है। ऐसे में अब ग्रीन आरसीबी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूदा आरसीबी की टीम पर गौर करें तो ग्रीन और विराट कोहली के बाद ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिनकी 11 करोड़ सैलरी है।
Cameron Green Will Be Making More In RCB Than Their Three Biggest Stars! #IPLRetentions #RCB #CameronGreen #ViratKohli #GlennMaxwell #FafDuPlessis pic.twitter.com/BoBXGOS93Y
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 28, 2023