भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 से विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में एक ऐसी घटना का खुलासा किया जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। शास्त्री ने खुलासा किया कि बल्लेबाज ने उनसे दौरे के दौरान अपनी उस समय की प्रेमिका अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को अपने साथ लाने का अनुरोध किया था।
शास्त्री ने कहा कि, "आप जानते हैं, मुझे याद है जब मैं 2015 में कोच था। तब उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अनुष्का को डेट कर रहे थे और वह मेरे पास आये और उन्होंने कहा, आप जानते हैं, केवल पत्नियों को अनुमति है। क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को यहाँ ला सकता हूँ? मैंने कहा जरूर, उन्होंने कहा कि नहीं, बोर्ड इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। तो मैंने फोन किया, और वह (अनुष्का) विराट को चीयर करने आ गई, और पहले ही गेम में, बॉक्सिंग डे टेस्ट में, कोहली ने 160 रन मारे और फिर वही दृश्य, फ्लाइंग किस गया, बिल्कुल कल जैसा। तो, आप समझ सकते हैं, वह उनके लिए एक बड़ा सहारा है।"
"Only wives are allowed, can i get my girlfriend in here?"-virat pic.twitter.com/XVdiTGob72
— Nush (@kyayaarcheeks) November 25, 2024
विराट ने अभिनेत्री अनुष्का से शादी 2017 में की थी। 2021 में दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा। इसके बाद 2024 में उनके बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली रखा।