आईपीएल 2023 के 61वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल दुबे ने ऐसा छक्का मारा जो कोलकाता की चीयरलीडर्स के पास जाकर गिरा। गेंद अपने पास गिरने से चीयरलीडर्स काफी घबरा गयी। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
12वें ओवर की पांचवीं गेंद सुयश शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी तेजी डाली। वहीं दुबे ने वाइड एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलते हुए छक्का जड़ दिया। इसमें गेंद केकेआर के चीयरलीडर्स के पास गिरी जिससे वो घबरा गयी। अच्छी बात ये रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं लगी। इस चीज का वीडियो आप यहाँ देख सकते हो।
Just shivam dubey think #CSKvsKKR pic.twitter.com/BnwHG2p5MP
— Drx Bhupendra Singh(श्रीभु) (@The_shribhu07) May 14, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए में स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(34) रन शिवम दुबे ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 30(28) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए।