आईपीएल 2022 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उनसे भी ज्यादा उत्साहित हैं भारतीय युवा खिलाड़ी, जो अलग-अलग फ्रेंचाईज़ी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।अगर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की बात करें तो इस टीम में कई युवा चेहरे हैं जिन पर फैंस की निगाहें रहेंगी और उन्हीं में से दो नाम हैं यश ढुल्ल और चेतन साकरिया।
इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई किट भी दे दी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई के ताजमहल पैलेस में रिकॉर्ड किया गया था जहां टीम सीजन से पहले रह रही थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चेतन सकारिया, रिपल पटेल, यश ढुल, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, ललित यादव और विक्की ओस्तवाल अपने कमरे के दरवाजे पर दस्तक देखते हैं, तो होटल के कर्मचारी उन्हें उनकी नई किट देते हैं।
हालांकि, ये किट पिछले साल से बहुत अलग नहीं है, लेकिन इसके बावजूद चेतन साकरिया और यश ढुल्ल जैसे खिलाड़ियों के लिए ये बिल्कुल नई है क्योंकि वो पहली बार दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने वाले हैं। इस वीडियो में सबके रिएक्शन देखे जा सकते हैं लेकिन अगर साकरिया की बात करें तो उनका रिएक्शन काफी इमोशनल था।
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 16, 2022
| Watch as we captured our DC stars' emotions on receiving their kits for #IPL2022 #YehHaiNayiDilli #IPL2022 @StayWrogn @TajMahalMumbai pic.twitter.com/0y4jFgXhwM