India vs England 4th Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया को 2 शुरुआती झटके लग गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एक के बाद एक रवींद्र जडेजा और अंजिक्य रहाणे का काम तमाम कर दिया। दोनों ही खिलाड़ी क्रिस वोक्स की गेंद को पढ़ नहीं पाए और LBW आउट हो गए।
इस दौरान गौर करने वाली बात यह रही कि क्रिस वोक्स ने लगभग 1 ही ओवर में जडेजा और रहाणे का काम तमाम कर दिया था। शुक्र था रिव्यू का कि रहाणे कुछ गेंद और सरवाइव कर गए। हालांकि, क्रिस वोक्स के अगले ओवर में अंजिक्य रहाणे एक बार फिर गलती कर गए और 0 पर आउट हो गए।
क्रिस वोक्स ने अपना पहला शिकार रवींद्र जडेजा को बनाया। जडेजा क्रिस वोक्स की अंदर आती गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए थे। हालांकि, आउट होने के बाद जडेजा विराट कोहली के पास गए और उनकी सहमति से रिव्यू लेने का फैसला किया। जडेजा का यह फैसला गलत साबित हुआ और वह पवेलियन की ओर चलते बने।
The Wizard making things happen
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) September 5, 2021
*pretends to be shocked*#ENGvIND
pic.twitter.com/tDWT5j5cCt