आईपीएल 2021 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा और वहीं, ये हार कई सारे सवाल छोड़कर गई है। अगर इस मुकाबले में एक अहम पल की बात की जाए तो एक ऐसी घटना देखने को मिली जो बहुत कम देखने को मिलती है।
मुंबई के खिलाफ दीपक चाहर ने अपने कप्तान एमएस धोनी की सलाह मानने से इनकार कर दिया और इसके बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा। दरअसल, धोनी चाहर से पावरप्ले में ही गेंदबाज़ी करवाते हैं और मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
चाहर पारी का तीसरा ओवर कर रहे थे और तभी एमएस धोनी ने स्ट्राइकर रोहित शर्मा के लिए दो स्लिप रखने का सुझाव दिया। लेकिन चाहर ने धोनी की बात नहीं मानी और एक ही स्लिप रखने का फैसला किया। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक आउटस्विंगर गेंद फेंकी, जो उनके बल्ले का किनारा लेते हुए दूसरी स्लिप के ऊपर से बाउंड्री के लिए निकल गई।