Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी को देखकर बेकाबू हुई भीड़, लंदन की सड़क पर बना तमाशा, देखें वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वाइट बॉल सीरीज देखने और छुट्टी मनाने के लिए इंग्लैंड में हैं। दूसरे वनडे के दौरान धोनी को सड़क पर देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 16, 2022 • 15:38 PM
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni In England Mobbed On The Streets
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni In England Mobbed On The Streets (MS Dhoni in England)
Advertisement

MS Dhoni in England: धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। भारत के पूर्व कप्तान इस समय इंग्लैंड में हैं और भारतीय टीम को तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के साथ मैदान पर भिड़ते हुए देख रहे हैं। धोनी को लॉर्ड्स में दूसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर देखा गया था।

धोनी ने दोस्त सुरेश रैना के साथ मैदान पर मैच का जमकर लुफ्त उठाया था। वहीं लंदन की सड़कों पर धोनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी लंदन की सड़कों पर अपनी कार में जाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भीड़ उन्हें सड़क पर देखकर बेकाबू हो जाती है।

Trending


धोनी को उनके साथ मौजूद दो लोग भीड़ के बीच से बचाने की कोशिश करते हुए उनकी कार में लेकर जाते हुए नजर आते हैं। कोविड की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, एमएस धोनी को स्टेडियम के रास्ते में एक सफेद मुखौटा पहने हुए जाते देखा गया था। लेकिन, उनके फैंस ने क्रिकेटर को पहचान लिया और जितना संभव हो सका उनके करीब जाने की कोशिश करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: जबसे ये मोदी PM बना है तबसे दिक्कतें हुई हैं, विराट कोहली नहीं देगा बाबर आजम को जवाब

धोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए द ओवल में प्रवेश द्वार की ओर वो काफी ध्यान से चलते हुए नजर आए। बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS MS Dhoni