हाल ही में धोनी अपनी पहली एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन फिल्म 'एलजीएम' (लेट्स गेट मैरिड) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे थे और उनके चेन्नई आगमन पर फैंस ने उनका भव्य स्वागत भी किया था। इस दौरान उनके कई वीडियोज़ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं लेकिन अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो में धोनी का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है। धोनी इस वीडियो में दो युवा फैंस के साथ नजर आ रहे हैं और वो इन फैंस के साथ सिर्फ फोटो ही नहीं खिंचवाते हैं बल्कि उनके द्वारा बताए गए पोज़ (Hand Gesture) को भी करते हैं और फिर तस्वीर खिंचवाते हैं। धोनी का ये अंदाज़ देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि धोनी को अक्सर ऐसा करते हुए देखा नहीं जाता है लेकिन यहां उन्होंने ऐसा करके अपने फैंस की गिनती और बढ़ा दी।
इससे पहले धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा था जहां एक फैन ने धोनी से सवाल पूछा था कि उनका घुटना अब कैसा है जिस पर धोनी ने स्माइल देते हुए हाथ हिलाकर रिएक्शन दिया और इस फैन का दिन बन गया। फिलहाल हर फैन यही उम्मीद कर रहा है कि धोनी अगले आईपीएल में खेलते हुए दिखें क्योंकि उन्होंने भी हिंट दिया है कि वो अगले आईपीएल में खेलते हुए दिख सकते हैं लेकिन इसके लिए उनकी फिटनेस का अच्छा रहना काफी जरूरी होगा।
MS Dhoni is always there for fans.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 12, 2023
What a character. pic.twitter.com/Bh0ByRkjbj