Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबाती रायडू: बूढ़े को कॉलर से पकड़कर घसीटा, अंकल ने भी जड़ दिया था थप्पड़

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) सुर्खियों में हैं। अंबाती रायडू का विवादों से गहरा नाता रहा है हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जाते समय एक वरिष्ठ नागरिक के साथ उन्हें मारपीट तक करते हुए देखा जा चुका है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma May 14, 2022 • 17:35 PM
Cricket Image for Csk Cricketer Ambati Rayudu Fight With Senior Citizen
Cricket Image for Csk Cricketer Ambati Rayudu Fight With Senior Citizen (Ambati Rayudu fight)
Advertisement

चैन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने ट्वीट कर आईपीएल से संन्यास की घोषणा की और बताया कि IPL 2022 उनका लास्ट सीजन है। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट को डिलीट कर दिया वहीं सीएसके के CEO ने भी कहा कि अंबाती रायडू संन्यास नहीं लेंगे। अंबाती रायडू का विवादों से गहरा नाता रहा है। अंबाती रायडू को बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट तक करते हुए देखा जा चुका है।

अंबाती रायडू ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जाते समय एक वरिष्ठ नागरिक के साथ जमकर मारपीट की थी। उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंबाती रायडू तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। वरिष्ठ नागरिक ने इस बात की ओर इशारा करते हुए अंबाती रायडू को खरी-खरी सुनाई थी।

Trending


अंबाती रायडू जिसके बाद अपना आपा खो बैठते हैं और गाली-गलौज करने लगते हैं। इतना ही नहीं अंबाती रायडू अपनी कार से नीचे उतरते हैं और बूढ़े को कॉलर से पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास के बाद की वापसी, लिस्ट में 1 भारतीय खिलाड़ी

वीडियो में अंबाती रायडू को वरिष्ठ नागरिक को गाली देते और मारते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिक भी अंबाती रायडू को एक दो मुक्का जमा देता है। इसके अलावा अंबाती रायडू बीसीसीआई से भी पंगा ले चुके हैं जब उन्होंने आईसीएल से जुड़ना बेहतर समझा था। बाद में उन्होंने बीसीसीआई से माफी भी मांगी थी।


Cricket Scorecard

Advertisement