इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होगी। ये मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी भी टीम में वापसी करने वाले हैं। MI बनाम CSK मैच से पहले धोनी जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं औऱ ट्रेनिगं के दौरान उनके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
इस दौरान एक नए वीडियो में धोनी को IPL के कैमरामैन के साथ मज़ेदार मज़ाक करते हुए देखा जा सकता है। कैमरामैन धोनी के नेट्स से बाहर निकलते समय उनके पीछे-पीछे चल रहा था। तभी धोनी ने मजे लेते हुए कहा, "भाई, अब छोड़ दे। पूरी रील भर गई है, एकदम। अब घर जाने दे।"
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने चल रहे IPL 2026 सीज़न में CSK के लिए अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो पहले छह मैचों से बाहर रहे हैं। हालांकि, गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले ज़ोरदार मुकाबले में उनके वापसी करने की पूरी संभावना है।
“Bhai reel bhar gaya, pura bhar gya ab, ab meri battery bhi 1 pe hai, Ghar jaane de chhod de ab”
— Shariq (@CricBhakt7380) April 22, 2026
————: MS Dhoni to IPL cameraman pic.twitter.com/9OJHo51apf