चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने अंजिक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया।
50 विकेट पूरे
इस मुकाबले के दौरान नूर ने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वह बतौर विदेशी स्पिनर आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुनील नारायण, राशिद खान,इमरान ताहिर, मुथैया मुरलीधरन,शाकिब अल हसन और शेन वॉर्न ने ही यह आंकड़ा हासिल किया था।
Overseas spinners to take 50+ wickets in IPL :-
— Rhitankar Bandyopadhyay (@_rhitankar_) April 14, 2026
195 - Sunil Narine
163 - Rashid Khan
82 - Imran Tahir
63 - Muthiah Muralitharan
63 - Shakib Al Hasan
57 - Shane Warne
50* - Noor Ahmad (reaches today)#CSKvKKR #IPL2025