दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी (दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी )
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।
ईशान किशन ने कहा, "हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। विकेट ठीक लग रहा है। थोड़ी नमी है लेकिन यह किसी भी ग्राउंड पर रहेगी। पिछले गेम को भूलना जरूरी है। शुरुआती घंटे में हम संभलकर खेलने की कोशिश करेंगे और एक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। हमें बस विनम्र और अनुशासित रहना है।"
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "हम गेंदबाजी करने की सोच रहे थे। मुझे लगता है कि विकेट में नमी है। हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ सिराज टीम में आ रहे हैं, हम जल्दी विकेट लेना चाहते हैं। हमारी टीम में चार बदलाव हैं। सिराज, पडिक्कल, विजय और सीवी मिलिंद आए हैं।"