सिडनी सिक्सर्स के ऑलराउंडर डेनिलय क्रिश्चियन ने रविवार (9 जनवरी) को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेले गए बिग बैश लीग 2021-22 के 42वें मुकाबले में 20 गेदों में 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा।
38 साल के क्रिश्चियन की पारी का यह एकमात्र छक्का पारी के 19वें ओवर में आया, जब एंड्रयू टाई के फुल टॉस गेंद पर उन्होंन मिड विकेट की तरफ छक्का जड़ा। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद मैदान की छत पर चली गई।
गेंद कमर से ऊपर होने के कारण अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी लेकिन क्रिश्चियन उसका फायदा नहीं उठा सके। टाई इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए औऱ उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में बिना कोई विकेट हासिल किए 39 रन दिए।
New balls please! Dan Christian just put AJ Tye's no-ball onto the roof @KFCAustralia | #BBL11 pic.twitter.com/iNSAeUlzKC
— KFC Big Bash League (@BBL) January 9, 2022