David Miller Records: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (27 सितंबर) को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिलर ने महज 93 गेंदों में 142 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के दौरान मिलर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वनडे में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी
डेविड मिलर वनडे क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने वाले साउथ अफ्रीका के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 142 रन की पारी के दौरान यह खास उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले सिर्फ पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ही साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में 150 से ज्यादा छक्के लगा पाए थे।