Delhi Capitals Probable Playing XI Vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच शुक्रवार, 08 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
पथुम निसांका और करुण नायर पर गिर सकती है गाज: दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग XI से दो अनुभवी बल्लेबाज़ पथुम निसांका और करुण नायर को बाहर कर सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के पिछले मुकाबले में CSK के खिलाफ बैटिंग करते हुए फ्लॉप हुए थे। पथुम निसांका 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं करुण नायर ने तो सिर्फ 13 गेंदों पर 13 रन बनाए थे।
IPL 2026 में पथुम निसांका अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 25 की औसत से 228 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ करुण नायर सीजन में अब तक दो मैचों में सिर्फ 18 रन जोड़ सके हैं।