David Willey & Saif Zaib Relay Catch: इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट 2026 (Vitality Blast 2026) के पहले सेमीफाइनल में ऐसा कैच देखने को मिला, जिसे इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है। नॉर्थैम्पटनशायर के कप्तान डेविड विली और सैफ ज़ैब ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रिले कैच पूरा किया।
इंग्लैंड और वेल्स के घरेलू टी20 टूर्नामेंट वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट 2026 का पहला सेमीफाइनल शनिवार (18 जुलाई) को एजबेस्टन में नॉर्थैम्पटनशायर और समरसेट के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नॉर्थैम्पटनशायर के कप्तान डेविड विली और उनके साथी सैफ ज़ैब ने ऐसा रिले कैच लपका, जिसे देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। कई फैंस इसे टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच बता रहे हैं।
यह शानदार नजारा समरसेट की पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला। उस समय टीम को जीत के लिए 16 गेंदों में 33 रन की जरूरत थी और मुकाबला पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर था। नॉर्थैम्पटनशायर के तेज गेंदबाज बेन सैंडरसन ने बल्लेबाजी कर रहे क्रेग ओवरटन को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की धीमी गेंद फेंकी, जिस पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।