श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) छोड़कर आईपीएल (IPL 2026) में खेलने का फैसला उन्हें भारी पड़ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनाका पर एक साल का बैन लगा दिया है।
आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से एक साल के लिए बैन कर दिया है।
दरअसल, शनाका ने PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही छोड़ दिया था। लाहौर कलंदर्स ने PSL 2026 ऑक्शन में शनाका को 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था, लेकिन शनाका के टूर्नामेंट से हटने के बाद फ्रेंचाइजी को झटका लगा। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया ताकि वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल सकें। इसी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के मामले को लेकर PCB ने सख्त कार्रवाई की है।