इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीज़न से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खुलासा किया जिसे सुनकर सभी लोटपोट हो गए। दाएं हाथ के पेसर ने एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में बताया कि कैसे धोनी ने उन्हें मना कर दिया कि वो उनसे मिलने न आएं।
चाहर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस में जाने से पहले सात साल तक धोनी की कप्तानी में सीएसके के साथ खेला। उन्हें नीलामी में एमआई ने 9.25 करोड़ रु में खरीदा था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो इस सीजन में मुंबई के लिए कितना सफल हो पाते हैं। वहीं, धोनी उस समय नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे जब भारत ने अपनी तीसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई।
सेलिब्रेशन के वीडियो देखकर, दीपक चाहर ने एमएस धोनी को बताया कि वो उन्हें और टीम के बाकी सदस्यों को कितना मिस कर रहे हैं। चाहर ने धोनी के साथ अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए कहा, “मैंने तो खुद कल बात की थी माही भाई से। मैंने कहा, ‘माही भाई, मैं आपका वीडियो देख रहा था, आप लोगों की याद आ रही थी।’ फिर वो कहते हैं, ‘मुझे तो बिल्कुल नहीं आ रही तुम्हारी।’ मैंने कहा, ‘मैं आके मिलता हूं।’ कहते हैं, ‘बिलकुल मत आना!”
Deepak Chahar: I told Mahi bhai that I miss you guys a lot and I will come and meet you
— (@StanMSD) March 12, 2026
MS Dhoni said : I don't miss you , Don't even come to meet pic.twitter.com/Lm13o1iMZh