Deepti Sharma (Image Source: IANS)
भारत की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सोमवार को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी में यूपी वारियर्ज ने 2.6 करोड़ रुपये में साइन किया।
50 लाख के आधार मूल्य से शुरू होकर, दीप्ति दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली में शामिल थी। यूपी वॉरियर्ज ने तब आश्चर्यजनक रूप से पहली बार 2.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अंतत: ऑलराउंडर को अपने नाम किया।
वर्तमान में दीप्ति महिला टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। उन्होंने कहा कि जब टूर्नामेंट 4 से 26 मार्च तक मुंबई में होगा, तो उनकी भूमिका फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।