Deepti Sharma Record: इंग्लैंड और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ENG-W Vs IND-W 3rd T20I) मंगलवार, 02 जून को काउंटी ग्राउंड, टांटन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इंग्लैंड के सामने तीसरे टी20 में अगर दीप्ति विपक्षी टीम के तीन विकेट चटकाने में कामयाब होती हैं, तो वो महिला टी20 में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगी और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट बन जाएंगी। उनके नाम अब तक टी20 में 237 विकेट (231 मैचों की 237 इनिंग) दर्ज हैं।
खास बात ये है कि दीप्ति 250 विकेट लेने का कारनामा कर लेती हैं तो वो महिला टी20 में ऐसा करने वाली भी सिर्फ दसवीं खिलाड़ी होंगी। अब तक सिर्फ अमेलिया केर (326 मैचों में 415 टी20 विकेट), सोफी डिवाइन (425 मैचों में 375 विकेट), जेस जोनासन (317 मैचों में 354 विकेट), मारिजाने कैप (361 मैचों में 342 विकेट), सोफी एक्लेस्टोन (255 मैचों में 334 विकेट), हेली मैथ्यूज (318 मैचों में 330 विकेट), मेगन शट (289 मैचों में 325 विकेट), अमांडा-जेड वेलिंगटन (275 मैचों में 316 विकेट), शबनीम इस्माइल (272 मैचों में 283 विकेट), और एशले गार्डनर (296 मैचों में 253 विकेट) ने ये रिकॉर्ड बनाया है।