The Hundred Women 2026, SRL-W vs SB-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 का पांचवां मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हेडिंग्ले, लीड्स में सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक बेहतरीन लो कैच लपककर सदर्न ब्रेव की कप्तान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) की पारी का अंत किया।
यह शानदार कैच सदर्न ब्रेव की पारी की 72वीं गेंद पर देखने को मिला। सोफी मोलिनक्स ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हवा में मिड ऑन की तरफ चली गई। वहां मौजूद दीप्ति शर्मा ने गेंद पर नजर बनाए रखी, तेजी से आगे दौड़ीं और फिर डाइव लगाकर शानदार लो कैच लपक लिया। खास बात यह रही कि जमीन पर गिरने के बावजूद उन्होंने गेंद पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी और एक बेहतरीन कैच पूरा किया।
VIDEO:
It's getting close
The Hundred (thehundred) July 25, 2026
Deepti Sharma takes a stunning catch
Watch live NOW on Sky Sports Cricket TheHundred pic.twitter.com/qpLJ0j8nbf