Deepti Sharma Most Wickets In Women's Internationa Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के अगले मुकाबले में वह इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दीप्ति इन दोनों मैचों में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके थे। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी और भारत ने 64 रन से शानदार जीत दर्ज की थी।