दिल्ली में जन्मे Nikhil Chaudhary ऑस्ट्रेलिया T20I टीम में शामिल, 60 साल बाद रच सकते हैं इतिहास (Image Source: X.com/Twitter)
Nikhil Chaudhary Australia T20I Team: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को शामिल किया है। वह 60 से ज़्यादा सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारत में जन्मे पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
ट्रैविस हेड निजी कारणों के चलते इस पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत पड़ गई है। कप्तान मिचेल मार्श चोट के काऱण वनडे सीरीज से बाहर हुए, हालांकि उम्मीद है कि वह टखने की चोट से उबरकर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
निखिल शुक्रवार को ढाका में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ेंगे। मिडिल-ऑर्डर में जगह बनाने के लिए जोएल डेविस और एरन हार्डी जैसे खिलाड़ियों से उनका मुकाबला होगा।