Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL एलिमिनेटर: ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, हैदराबाद को मिली 2 विकेटों से हार

8 मई। ऋषभ पंत की शानदार धमाकेदार 49 रन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिआा। पंत ने 21 गेंद 49 रनों की पारी खेली और लक्ष्य को हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 08, 2019 • 23:24 PM
IPL एलिमिनेटर: ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, हैदराबाद को मिली 2 विकेटों स
IPL एलिमिनेटर: ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, हैदराबाद को मिली 2 विकेटों स (Twitter)
Advertisement

8 मई। ऋषभ पंत की शानदार धमाकेदार 49 रन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। पंत ने 21 गेंद 49 रनों की पारी खेली और लक्ष्य को हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई। ऋषभ पंत के अलावा पृथ्वी शॉ ने 56 रनों की पारी खेली। दिल्ली की टीम पहली दफा आईपीएल प्लेऑफ में जीत हासिल करने में सफल रही।

रदरफर्ड (9) और पंत ने छठे विकेट के लिए तेजी से 40 रनों की साझेदारी की और दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 2 ओवर में 12 रनों की दरकार थी ऐसे में ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और धमाकेदार पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत के दरवाजे पर पहुंचाने में सफल रहे।

Trending


19वें ओवर में ऋषभ पंत 49 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंद पर 5 रनों की दरकार था। यहां पर अमित मिश्रा बल्लेबाजी करने आए। आखिरी 6 गेंद पर दिल्ली को 5 रनों की दरकार थी।

आखिरी ओवर हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने की। आखिरी 2 गेंद पर दिल्ली को 2 रनों की दरकार थी ऐसे में कीमो पॉल (5) ने चौका जमाकर दिल्ली को 2 विकेट से जीत दिला दी।

राशिद खान ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं खलील अहमद ने 2 विकेट झटके तो वहीं दीपक हुड्डा के खाते में 1 विकेट आए। भुवी ने भी 2 विकेट चटकाए।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS
Advertisement