भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ()
मार्च 21, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी से फ्री होने के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम को चीयर करने पहुंचे। माही की एक झलक पाते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शक माही-माही के नारे लगाकर धोनी की एक झलक पाने को बेताब हो गए।
गौरतलब है कि फैंस काफी पहले से धोनी के यहां आने का इंत्जार कर रहे थे लेकिन वे विजय हजारे ट्रॉफी में रांची की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।



