Craig Ervine ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पचासे से बनाया गजब World Record, 41 साल में किया कमाल (Zimbabwe Batter Craig Ervine)
Zimbabwe vs Australia 3rd ODI: जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रेग एर्विन (Craig Ervine) ने रविवार (20 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे एर्विन ने 79 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े।
इसके साथ ही एर्विन पुरुष वनडे इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में सबसे ज्यादा उम्र में पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल 286 दिन की उम्र में ऐसा किया था।
सबसे ज्यादा उम्र में वनडे में पचास प्लस स्कोर (पूर्ण सदस्य देश)