धोनी, चैंपियंस ट्रॉफी ()
लंदन, 27 मई| आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धौनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं। धौनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।
संगकारा के बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप