IND vs SL 2nd Test: Dhruv Jurel ने स्टंप्स बदलकर आजमाई किस्मत (कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन Dhruv Jurel ने विकेट हासिल करने के लिए स्टंप्स की जगह बदलकर किस्मत आजमाई।)
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में भारतीय टीम जीत की स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आखिरी दिन शानदार जुझारूपन दिखाते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया।
इस दौरान मैदान पर भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विकेट हासिल करने के लिए एक मजेदार टोटका आजमाया। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा लगातार भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे थे और एक छोर पर मजबूती से डटे हुए थे।
आमतौर पर जब गेंदबाजों को विकेट नहीं मिलते हैं तो खिलाड़ी स्टंप्स पर लगी बेल्स को एक-दूसरे से बदलते हुए किस्मत आजमाते नजर आते हैं। लेकिन ध्रुव जुरेल ने इस पुराने टोटके को थोड़ा अलग अंदाज दे दिया।