Chennai: Duleep Trophy 2026 Final (Chennai: Duleep Trophy 2026 Final)
Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की। इस टीम ने पहले दिन (रविवार) के खेल की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 88 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की। वैभव 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे।
इसके बाद ईश्वरन ने शिखर मोहन के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। ईश्वरन 86 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए।