Dwayne Bravo Touches Chris Gayle Feet: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के कोच ड्वेन ब्रावो जैसे ही वेस्टइंडीज टीम के अपने पुराने साथी क्रिस गेल से मिले, उन्होंने सबसे पहले उनके पैर छूकर सम्मान जताया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हंसते हुए काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान ब्रावो ने मजाकिया अंदाज में गेल को "ओरिजिनल गोट" भी कहा।
इस खूबसूरत पल का वीडियो मेजर लीग क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, "बेस्टीज फॉर द रेस्टीज", जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमी दोनों दिग्गजों की दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ करने लगे।