राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और मार्लन सैमुअल्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में क्वारंटाइन के अनुभव को शेयर करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा था जो कि सैमुअल्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और उन्होंने बेन स्टोक्स के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था।
मार्लन सैमुअल्स ने सारी हदें पार करते हुए बेन स्टोक्स की पत्नी के बारे में भी काफी गलत शब्दों का प्रयोग किया था। अब इस पूरे मामले पर बेन स्टोक्स ने रिएक्ट किया है। बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना कैप्शन के मार्लन सैमुअल्स की 14 तस्वीरों को शेयर किया है। कुछ तस्वीरों में मार्लन सैमुअल्स बेन स्टोक्स से झगड़ते तो कुछ मैं शेन वॉर्न से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। मार्लन सैमुअल्स ने पार की सारी हदें, स्टोक्स के बाद शेन वॉर्न के लिए किया बेहद आपत्तिजनक कमेंट

