ENG vs NZ: Joe Root इतिहास रचने से 57 रन दूर, टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में एक क्रिकेटर ही (Image Source: AFP)
England vs New Zealand 1st Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास गुरुवार (4 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ लंदन के एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में महारिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
टेस्ट क्रिकेट में 14000 रन
रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 163 मैच की 298 पारियों में 51.07 की औसत से 13943 रन बनाए हैं। अगर वह 57 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। 149 साल के इतिहास में फिलहाल यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही कर पाए हैं, जिनके नाम 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन दर्ज हैं।